
मुंबई: BMC 12 हॉस्पिटल में लगवाएगी हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट
AajTak
कोरोना महामारी के संकट में सबसे ज्यादा कमी ऑक्सीजन की खल रही है. ऑक्सीजन की किल्ल्त को दूर करने के लिए बीएमसी ने बड़ा कदम उठाया है. बीएमसी अपने 12 हॉस्पिटल में हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले 16 प्लांट लगवाएगी.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच ऑक्सीजन को लेकर किल्लत भी बनी हुई है, इससे निपटने के लिए बीएमसी द्वारा बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अब बीएमसी अस्पतालों में हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट तैयार कराएगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी. प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक माह का समय रखा गया है. फिलहाल 12 अस्पतालों में 16 प्लांट स्थापित किए जाएंगे. बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत 90 करोड़ है. इन 16 प्लांट के जरिए प्रतिदिन 43 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि मुंबई के 12 अस्पतालों में 16 प्लांट स्थापित किए जाएंगे. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने के भीतर इस परिजयोजना को पूरा कर लिया जाएगा. इन प्लांट से प्रतिदिन 43 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के उत्पादन की क्षमता होगी. इन प्लांट की आयु तकरीबन 15 साल की होगी. इन प्लांट से मिलने वाली ऑक्सीजन की कीमत जंबो सिलेंडर की तुलना में कम होगी.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










