
मुंबई: 50 साल के BMC स्वीपर का कमाल, पहले प्रयास में पास की 10वीं की परीक्षा
AajTak
महाराष्ट्र बोर्ड ने 17 जून को एसएससी रिजल्ट 2022 जारी किया था. इस बार 96.94% छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा पास की है. लड़कियों ने 97.96 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल कर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 96.06% रहा है.
मुंबई में रहने वाले 50 साल के बीएमसी स्वीपर ने अपने पहले ही प्रयास में 10वीं की परीक्षा पास कर ली है. परीक्षा परिणाम की जानकारी के बाद स्वीपर कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा ने बताया कि मुझे 57% मिले हैं. मैंने रोजाना 3 घंटे पढ़ाई की. मेरे बच्चे ग्रेजुएट हैं इसलिए उन्होंने भी मेरी पढ़ाई में मेरी मदद की. रामप्पा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी पढ़ाई जारी रहे और मैं 12वीं की भी परीक्षा दूं.
रामप्पा ने बताया कि उन्हें पढ़ने की इच्छा पहले से थी लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और जिम्मेदारियों की वजह से 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाए. उन्होंने बताया कि कम पढ़ाई होने के चलते मेरी सैलरी भी अच्छी नहीं थी, इसलिए मैंने इस साल एग्जाम देने का फैसला किया था.
रामप्पा ने बताया कि बीएमसी के अधिकारियों ने, मेरे परिजन ने मुझे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि बीएमसी के साथी और अधिकारियों का कहना था कि अच्छी सैलरी के लिए ज्यादा पढ़ा लिखा होना जरूरी है, इसलिए मैंने 10वीं में दाखिला लिया था और रोजाना काम के साथ-साथ पढ़ाई भी करता था. उन्होंने बताया कि मेरी पढ़ाई में मेरे बेटों ने भी काफी मदद की.
गुरुवार को जारी हुआ था महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड का रिजल्ट
बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ( MSBSHSE) ने गुरुवार यानी 17 जून को महाराष्ट्र एसएससी (10वीं क्लास) बोर्ड एग्जाम 2022 के नतीजे घोषित किए थे. इस साल कुल 96.94 प्रतिशत छात्रों ने एसएससी बोर्ड परीक्षा पास की है. लड़कियों ने 97.96 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल कर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 96.06% रहा है.
ये भी पढ़ें

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








