
मुंबई: 13 महीने में तीसरी बार कोविड पॉजिटिव हुई डॉक्टर, ले चुकी हैं वैक्सीन की दोनों डोज़
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) में रहने वाली 26 साल की एक डॉक्टर पिछले 13 महीने में 3 बार कोरोना का शिकार हो चुकी हैं.
महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) में रहने वाली 26 साल की एक डॉक्टर पिछले 13 महीने में 3 बार कोरोना का शिकार हो चुकी हैं. वो भी तब जब डॉक्टर को वैक्सीन की दोनों डोज़ (Fully Vaccinated) लग चुकी हैं. अब बीएमसी ने डॉक्टर के सैंपल लेकर उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा है. 26 साल की डॉ. सृष्टि हलारी ने इंडिया टुडे को बताया कि एक डॉक्टर होने के नाते वह खुद भी हैरान हैं, क्योंकि वह मरीज़ों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रही हैं. वह लगातार कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं. ये 45 दिनों में दूसरी बार है, जब उन्हें कोरोना हुआ है. मेरे साथ पूरा परिवार भी कोरोना की चपेट में था, हालांकि वैक्सीन की वजह से ये फायदा हुआ कि कोई ठोस नुकसान नहीं हुआ है. तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर डॉक्टर सृष्टि ने बताया कि यह फॉल्स पॉजिटिव नहीं था, क्योंकि उन्हें लगातार कोविड के लक्षण थे. सृष्टि हलारी ने 8 मार्च को वैक्सीन की पहली डोज़ ली और फिर 29 अप्रैल को दूसरी डोज़ ली. कब-कब हुआ कोरोना?17 जून 2020: कोविड सेंटर पर काम करते हुए डॉक्टर एक सहकर्मी के कॉन्टैक्ट में आईं. जब टेस्ट करवाया तब वह पॉजिटिव आईं. 29 मई 2021: शुरुआत में हल्के से लक्षण दिखाई दिए, लेकिन बाद में जब टेस्ट करवाया तो वह कोविड पॉजिटिव निकलीं. 11 जुलाई 2021: इस दिन डॉक्टर सृष्टि तीसरी बार कोविड की चपेट में आईं. पहले डॉक्टर की मां कोविड पॉजिटिव पाई गई और बाद में वह खुद. डॉक्टर के मुताबिक, जब पहली बार कोविड हुआ था तब उन्हें ज्यादा तकलीफ नहीं हुई थी. लेकिन दूसरी और तीसरी बार में सिरदर्द, ज्यादा देर तक स्क्रीन ना देख पाना, शरीर में दर्द जैसी दिक्कतें आने लगीं. डॉक्टर के मुताबिक, अब वह पूरी तरह से ठीक हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









