
मुंबई: 1 और 5 साल के दो बच्चों को किडनैप करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, एक महिला हिरासत में
AajTak
कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, अपहरण रविवार को हुआ और बाद में बच्चों के परिवारों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश में कल्याण (मुंबई के बाहरी इलाके), पुणे, कोल्हापुर, अहमदनगर और औरंगाबाद भेजा गया.
मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके से दो बच्चों को किडनैप करने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक महिला को हिरासत में लिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि किडनैप किए गए पांच साल के एक लड़के और एक साल की लड़की को सकुशल बचा लिया गया है.
कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, अपहरण रविवार को हुआ और बाद में बच्चों के परिवारों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश में कल्याण (मुंबई के बाहरी इलाके), पुणे, कोल्हापुर, अहमदनगर और औरंगाबाद भेजा गया.
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद अपहृत बच्चों को मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला (40) के चंगुल से छुड़ाया गया और उसे हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है. हालांकि अपहरण के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल सका है.
हाल में महाराष्ट्र के नांदेड़ से किडनैपिंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहां एक महिला ने प्रेमी व दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति का अपहरण कर लिया. इसके बाद सभी ने उसको जमकर पीटा. फिल्मी स्टाइल में हुई इस किडनैपिंग का खुलासा होने पर लोग हैरान हैं. गौरतलब है कि लातूर जिले के चाचुर तहसील के हटकरवाडी निवासी गीतांजलि हाके की शादी भोकर तहसील के प्रकाश श्रीराम से हुई थी. प्रकाश पेशे से टैक्स एडवाइजर है. दोनों के दो बच्चे भी हैं. एक महीने पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद से दोनों अलग रह रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान गीतांजलि ने अपने प्रेमी बालाजी जाधव के साथ मिलकर पति के अपहरण की साजिश रची

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











