
मुंबई: हाजी अली के पास समुद्र में अस्थि विसर्जन के दौरान दो लोगों की डूबकर मौत
AajTak
मुंबई के वर्ली स्थित हाजी अली के पास समुद्र में अस्थि विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ. तीन लोग समुद्र में बह गए, जिनमें से दो की डूबकर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. मृतकों की पहचान संतोष विश्वेश्वर और कुणाल कोकाटे के रूप में हुई है. घायल संजय सर्वांकर का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मुंबई के वर्ली में शनिवार को समुद्र में अस्थि विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. यह हादसा हाजी अली के पास स्थित लोटस जेट्टी के निकट शाम करीब 5:40 बजे हुआ.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोग किसी दिवंगत परिजन की अस्थियों का विसर्जन करने समुद्र तट पर पहुंचे थे. इसी दौरान समुद्र की लहरों में संतुलन बिगड़ जाने के कारण तीनों लोग बहाव में आ गए. स्थानीय मछुआरों और पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत समुद्र से बाहर निकाला गया और नायर अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने 51 वर्षीय संतोष विश्वेश्वर और 45 साल के कुणाल कोकाटे को मृत घोषित कर दिया. वहीं तीसरे व्यक्ति, 58 साल के संजय सर्वांकर का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समुद्र में अचानक उठी तेज लहरों की वजह से तीनों असंतुलित होकर गहरे पानी में चले गए. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि सुरक्षा उपायों में कोई चूक तो नहीं हुई थी.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि अस्थि विसर्जन जैसे कार्यों के लिए सुरक्षित और नियंत्रित व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







