
मुंबई हमलों का दोषी राणा जल्द आएगा भारत! विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी
AajTak
मुबंई आतंकी हमलों का दोषी तहव्वुर राणा सजा से बचने के लिए अमेरिका में सभी कानूनी रास्ते आजमा रहा था लेकिन वहां की हर अदालत से उसे निराशा हाथ लगी है. अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने उसके प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी थी. अब उसके भारत आने को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ी जानकारी दी है.
2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा के भारत आने का रास्ता साफ होता दिख रहा है. भारत ने शुक्रवार को कहा कि वो राणा के आत्मसमर्पण की व्यवस्था के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है. राणा ने अमेरिका में सभी कानूनी रास्ते आजमा लिए हैं और हर जगह उसे निराशा हाथ लगी है. जनवरी में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी और अब भारत उसके आत्मसमर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों से बात कर रहा है.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राणा के प्रत्यर्पण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हाल के घटनाक्रमों से आपको पता चल गया होगा कि राणा ने अमेरिका में सभी कानूनी रास्ते आजमा लिए हैं, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी अपील खारिज कर दी है. इसलिए हम अब अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि राणा भारतीय अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे. जैसे ही इस विशेष मामले पर आगे की जानकारी मिलेगी, हम आपको बताएंगे.'
21 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उसके भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया.
भारत ने पहले भी कहा था कि वह राणा के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, 'हम अब मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपियों को शीघ्र भारत प्रत्यर्पित करने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ काम कर रहे हैं.'
अमेरिका में कई अदालतों में कानूनी लड़ाई हार चुका है राणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








