
'मुंबई हमले में हमारी जवाबदेही तय थी, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया', पहलगाम हमले पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
AajTak
लोकसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से कई सवाल पूछे. उन्होंने कहा, रक्षा मंत्री ने लंबा भाषण दिया, लेकिन एक बात नहीं बताई — ये हमला हुआ कैसे? बैसरन घाटी में एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था, और 22 अप्रैल को 26 लोगों की हत्या के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
Priyanka Gandhi Vadra Parliament speech: लोकसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले किए. प्रियंका ने कहा कि कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, देश की रक्षा और इतिहास का पाठ भी पढ़ाया. लेकिन एक बात छूट गई - यह हमला कैसे हुआ? बैसरन घाटी, पहलगाम में एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है?
मुंबई हमले में जवाबदेही तय हुई थी, इस्तीफे दिए गए थे
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार की तरफ से 2008 के मुंबई हमले का जिक्र किया गया, तो बता देना चाहती हूं कि जब उस समय हमला किया गया था, मुंबई हमले में शामिल सभी आतंकियों को उस समय मार डाला गया था. एक बच गया था तो उसे भी फांसी की सजा मिली. मुंबई हमले की जिम्मेदारी लेते हुए उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया था. हमारी जवाबदेही थी, देश और जनता के प्रति. आज देश पहलगाम हमले का जवाब चाहता है कि 22 अप्रैल के दिन क्या हुआ और क्यों हुआ?
सेना का योगदान ऐतिहासिक, लेकिन सवालों के जवाब भी जरूरी
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि सबसे पहले मैं उन सैनिकों, जवानों को नमन करना चाहती हूं, जो दुर्गम क्षेत्रों में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं. 1948 से लेकर अब तक हमारे देश की अखंडता की रक्षा करने में उनका सबसे बड़ा योगदान है. हमारी आजादी अहिंसा के आंदोलन से हासिल हुई, लेकिन उसे कायम रखने में हमारी सेना का बहुत बड़ा योगदान है.
सरकार हमले की जवाबदेही क्यों नहीं लेती?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






