
मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से कड़ी पूछताछ, 17 साल बाद होगा इंसाफ
AajTak
2008 के मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है. एनआईए को 18 दिन की रिमांड मिली है जिसमें वह राणा से पूछताछ करेगी. राणा से हेडली, हाफिज सईद, पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के संबंधों पर सवाल किए जाएंगे. यह गिरफ्तारी आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी कूटनीतिक और राजनीतिक जीत मानी जा रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











