
मुंबई: स्टील कर्मचारी की हत्या, सहकर्मी ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
AajTak
मुंबई में एक सहकर्मी ने एक कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है. लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
महाराष्ट्र में सोमवार तड़के दक्षिण मुंबई स्थित एक निजी स्टील कंपनी में गुजरात के रहने वाले 39 वर्षीय एक कर्मचारी की उसके सहकर्मी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिरगांव स्थित सेंटेक कोटेड स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड में रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई.
यह भी पढ़ें: दो मर्डर, गैंगस्टर एक्ट समेत 11 केस... जिस रमीज पर रोहिणी आचार्य ने लगाए आरोप, जानें उसकी क्राइम कुंडली
लकड़ी के स्टूल और अग्निशामक यंत्र से किया हमला
पुलिस ने मृतक की पहचान गुजरात के बनासकांठा निवासी रमेश हाजी चौधरी के रूप में की है. अधिकारी के अनुसार उसी परिसर में रहने और काम करने वाले आरोपी सूरज संजय मंडल (22) ने चौधरी पर लकड़ी के स्टूल और अग्निशामक यंत्र से हमला किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: नोएडा ब्लाइंड मर्डर में सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी निकला कातिल, बताया- सिर-हाथों को बस से कुचला, धड़ नाले में फेंका
हमला क्यों किया, अभी कारणों का नहीं चल पाया है पता

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










