
मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट की उड़ान में 6 घंटे की देरी, रातभर सो नहीं पाए यात्री
AajTak
मुंबई से लंदन, हीथ्रो जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 तकनीकी खामियों के कारण घंटों से देरी का शिकार हुई है. सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट अब दोपहर 1 बजे रवाना होगी. यात्रियों को रातभर जागने के बाद फ्लाइट में लंबा इंतजार और असुविधा झेलनी पड़ रही है.
मुंबई से लंदन के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 मंगलवार सुबह से ही देरी का शिकार बनी हुई है. यह फ्लाइट मूल रूप से सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अब तक मुंबई एयरपोर्ट पर ही खड़ी है.
एअर इंडिया अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कतों को ठीक किया जा रहा है और अब इसके दोपहर 1 बजे टेकऑफ करने की संभावना है.फ्लाइट में सफर करने वाली एक यात्री ने बताया कि शुरू में यात्रियों को सूचना दी गई थी कि बोर्डिंग में केवल आधे घंटे की देरी होगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर, फ्लाइट ऑपरेशंस अब पटरी पर... आ गया IGI का अपडेट
यात्री ने बताया कि तय समय 5:20 बजे की जगह उन्हें सुबह 6 बजे बोर्ड कराया गया. यात्रियों ने उम्मीद जताई थी कि फ्लाइट जल्द ही उड़ान भरेगी, लेकिन सभी को करीब एक से डेढ़ घंटे तक विमान के अंदर बैठा रहने के बाद अचानक घोषणा की गई कि तकनीकी खराबी के चलते सभी को फ्लाइट से उतरना होगा.
8.15 बजे यात्रियों को विमान से उतारा गया
करीब 8 बजकर 15 मिनट पर यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया और उनके हैंड बैग की दुबारा जांच की गई. इसके बाद उन्हें बताया गया कि फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी. हालांकि बाद में एअर इंडिया की ओर से नया अपडेट दिया गया कि उड़ान अब दोपहर 1 बजे टेकऑफ करेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












