
मुंबई: रेबीज संक्रमण से एक 'गोल्डन जैकाल' की मौत, एक महीने में पांच की मौत से मचा हड़कंप
AajTak
मुंबई में पांच गोल्डन जैकाल की मौत के बाद आखिरी मृत गोल्डन जैकाल के नमूनों में रेबीज संक्रमण की पुष्टि हुई है. यह मौतें चेंबूर और उसके आसपास की क्षेत्र में दर्ज की गई हैं, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है. सभी मृत गोल्डन जैकाल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी नेशनल पार्क (SGNP) भेजा गया.
मुंबई में एक महीने के भीतर पांच गोल्डन जैकाल की अलग-अलग मौतों के बाद चिंता बढ़ गई है. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए पांचवें मृत सोनकुत्ते के मस्तिष्क के नमूनों में रेबीज संक्रमण की पुष्टि हुई है.
वन विभाग की मुंबई रेंज को इसी महीने दो मृत गोल्डन जैकाल मिले थे, जबकि तीन जीवित गोल्डन जैकाल को बचाया गया था. जीवित गोल्डन जैकाल को इलाज और पुनर्वास के लिए मुंबई स्थित आरएडब्ल्यूडब्ल्यू (Resqink Association for Wildlife Welfare) को सौंप दिया गया था.
गोल्डन जैकाल की मौत से मचा हड़कंप
पहला जीवित गोल्डन जैकाल इलाज से पहले ही मर गया था. दूसरे गोल्डन जैकाल का इलाज किया गया. लेकिन कुछ ही घंटों में वो भी मर गया. तीसरा गोल्डन जैकाल को चेंबूर से बचाया गया, लेकिन असामान्य व्यवहार दिखाने के बाद वह भी अगले ही दिन मर गया.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसजीएनपी भेजा
सभी मृत सोनकुत्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी नेशनल पार्क (SGNP) भेजा गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आखिरी मृत गोल्डन जैकाल के मस्तिष्क के नमूने को मुंबई वेटरनरी कॉलेज भेजा गया, जहां रेबीज की पुष्टि हुई. वन विभाग का कहना है कि इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इन गोल्डन जैकाल में रेबीज की बीमारी कैसे आई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








