
मुंबई में 4758 तो दिल्ली में कोरोना के 992 नए मामले, तेजी से बढ़ रहा ग्राफ
AajTak
मुंबई में मंगलवार को 4758 नए केस सामने आए हैं. अब देश की आर्थिक राजधानी में कुल मामलों की संख्या 4 लाख 9 हजार 320 हो गई है. वहीं, दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे में 992 नए केस सामने आए और 4 लोगों की मौत हुई.
देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और हर रोज 50 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र की है. पिछले 24 घंटे में यहां 27,918 नए केस दर्ज किए गए और 139 लोगों की मौत हुई. इसी दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. शुरुआत महाराष्ट्र से करते हैं. मंगलवार शाम को जारी सूचना के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 27,918 नए केस दर्ज किए गए और 139 लोगों की मौत हुई. अब तक राज्य में कुल 27,73, 436 केस हो चुके हैं और 54,422 मौतें हुई हैं. पूरे महाराष्ट्र में इस वक्त 3,40,542 केस एक्टिव हैं. राज्य में केस दोगुना होने की दर 53 दिन हो गई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











