
मुंबई में 24 घंटे के भीतर साइबर अपराध के 100 मामले, पुलिस ने 1.49 करोड़ रुपये किए सीज
AajTak
मुंबई पुलिस के साइबर हेल्पलाइन नंबर को निवेश घोटाले, शेयर ट्रेडिंग घोटाले और ऑनलाइन शॉपिंग घोटाले सहित धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों की 110 शिकायतें मिलीं.
मुंबई पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई पुलिस ने हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज साइबर धोखाधड़ी की 110 शिकायतों में 24 घंटे के भीतर लगभग 1.49 करोड़ रुपये जब्त किए. एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी.
मुंबई पुलिस के साइबर हेल्पलाइन नंबर को निवेश घोटाले, शेयर ट्रेडिंग घोटाले और ऑनलाइन शॉपिंग घोटाले सहित धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों की 110 शिकायतें मिलीं. प्रत्येक मामले में, अपराध शाखा ने तेजी से कार्रवाई की और पैसे के आगे हस्तांतरण को रोकने के लिए संबंधित बैंक से संपर्क किया, इस प्रकार कुल लगभग 1.49 करोड़ रुपये जब्त किए. अधिकारी ने कहा कि अगर लोग साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं तो उन्हें तुरंत 1930 हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए.
इससे पहले मुंबई के वर्ली इलाके में एक दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई है, जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक ने 85 वर्षीय बुजुर्ग बलराज परमानंद मेहरा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल बलराज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दादर पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाइक चालक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है.
यह भी पढ़ें: Ramadan 2025: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत इन बड़े शहरों में 23 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
दादर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 7:15 बजे हुई. बलराज मेहरा (बिजनेसमैन) अपनी एक निजी प्रॉपर्टी को देख कर पैदल ही घर लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलराज जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, बाइक चालक रुककर उनकी मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: मुंबई हिट एंड रन मामला: 85 साल के बिजनेसमैन को बाइक से उड़ाया, हिरासत में पुलिस कांस्टेबल का बेटा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










