
मुंबई में 20 साल की युवती की रेप के बाद हत्या, बीजेपी ने खोला मोर्चा
AajTak
डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि कुर्ला के एचडीआईएल कंपाउंड में एक बंद इमारत की छत पर लिफ्ट रूम में शव मिला था. दरअसल, गुरुवार शाम कुछ लड़के वीडियो शूट करने के लिए बिल्डिंग में गए हुए थे, इमारत बंद थी, इसलिए उन्होंने वहां वीडियो शूट करने की प्लानिंग की. जैसे ही लड़के वहां पहुंचे तो उन्होंने खून से लथपथ एक युवती का शव वहां पड़ा हुआ देखा.
मुंबई के कुर्ला में 20 साल की युवती से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं भाजपा ने घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











