
मुंबई में हुगली की रहने वाली सिंगर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत... हादसा या हत्या? TMC ने जांच की उठाई मांग
AajTak
हुगली की युवा गायिका संगीता चक्रवर्ती की मुंबई में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद उनके पैतृक शहर चूचूड़ा में शोक व्याप्त हो गया. संगीता मुंबई के एक योग आश्रम में रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थीं. सोमवार को उनके परिवार को सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है. तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक और पार्षदों ने मुंबई पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रहने वाली 30 साल की युवा गायिका संगीता चक्रवर्ती की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. संगीता मुंबई के मनाड़ी इलाके के एक योग आश्रम में रहती थीं. वे म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी थीं. सोमवार को संगीता के परिवार को फोन पर सूचना मिली कि वे एक दुर्घटना की शिकार हो गई हैं, बाद में उनके निधन की खबर आई.
संगीता मुंबई के मनाड़ी इलाके के एक योग आश्रम में रहती थीं. वे म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी थीं. सोमवार को उनके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि संगीता दुर्घटना का शिकार हो गई हैं, इसके बाद उनकी मौत की खबर आई, लेकिन मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट नहीं बताया गया है. इसको लेकर सिंगर की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है.
संगीता की मौत की खबर के बाद इलाके में शोक और मातम पसर गया. तृणमूल कांग्रेस के विधायक असित मजूमदार और पार्षद इंद्रजीत दत्त ने इस घटना के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए मुंबई पुलिस से मांग की है.
यह भी पढ़ें: ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में DM कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी, हॉस्टल में इस हाल में मिला शव
स्थानीय विधायक असित मजूमदार ने बताया कि उनकी पार्टी के स्थानीय नेता सूजन बंधु घोष और स्थानीय पार्षद मांपी माझी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके इलाके की एक युवती, जो मुंबई में संगीत से ताल्लुक रखती थी, उसे किसी जलाशय में डुबोकर मार दिया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







