
मुंबई में 'स्पेशल 26' जैसा कांड... क्राइम ब्रांच की रेड बताकर कैफे मालिक के घर में घुसे, 25 लाख लूटकर फरार
AajTak
मुंबई में फिल्म ‘Special 26’ जैसी घटना सामने आई है. यहां छह बदमाश मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच बनकर एक मशहूर कैफे मालिक के घर में घुस गए और 25 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए. पीड़ित को कुछ संदेह हुआ तो नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचा और जानकारी ली तो पूरा मामला खुल गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
Mumbai News: मुंबई में छह लोग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक मशहूर कैफे मालिक के घर में घुस गए और 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. क्राइम ब्रांच से होने का दावा करने वाले छह लोग मुंबई के सायन इलाके में एक कैफे मालिक के घर में घुस गए. कथित तौर पर 25 लाख रुपये ले गए। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, शहर के माटुंगा इलाके में एक लोकप्रिय कैफे चलाने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को छह लोग सायन अस्पताल के पास घर पर आए और कहा कि वे मुंबई क्राइम ब्रांच से हैं. उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि हम चुनाव ड्यूटी पर हैं. जानकारी मिली है कि आपके घर में लोकसभा चुनाव के सिलसिले में पैसे रखे हैं.
यह भी पढ़ें: 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूट, बिजनेसमैन के ठिकाने पर फर्जी ED की रेड, 1.70 करोड़ का सोना और 25 लाख कैश बटोर ले गए
मुंबई में आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है. इस पर कैफे मालिक ने कहा कि हमारे पास फूड बिजनेस के केवल 25 लाख रुपये कैश रखे हैं और इन पैसों का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. इसके बाद सभी छह आरोपियों ने वे 25 लाख रुपये ले लिए और कैफे मालिक को केस में फंसाने की धमकी देकर चले गए.
कैफे मालिक ने पुलिस स्टेशन में किया संपर्क, तब हुआ पूरे मामले का खुलासा
इसके बाद कैफे मालिक ने सायन पुलिस स्टेशन से संपर्क किया तो पता चला कि उनके घर पर कोई पुलिसकर्मी नहीं गया था. कैफे मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि क्राइम में एक रिटायर्ड पुलिस कॉन्स्टेबल और परिवहन विभाग के कर्मचारियों के शामिल होने का संदेह है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









