
मुंबई में शुरू हुई 'ऑक्सीजन स्कैम' की जांच, कोविड संकट के दौरान 140 करोड़ का दिया गया था ठेका, लेकिन आधे पैसे की ही हुई सप्लाई
AajTak
कथित घोटाले के सिलसिले में आयकर विभाग ने पिछले महीने कई स्थानों पर छापेमारी की थी. बीएमसी के 'जंबो' कोविड-19 सेंटर या फील्ड अस्पतालों की स्थापना और संचालन में कथित अनियमितताओं की जांच पहले से ही चल रही है.
मुंबई पुलिस ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के दौरान शहर के सिविल अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कथित घोटाले के संबंध में पहली एफआईआर दर्ज की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक विवरण नहीं दिया. एफआईआर में यह आरोप लगाया गया है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने महामारी के दौरान ऑक्सीजन की खरीद और आपूर्ति के लिए एक ठेकेदार को 140 करोड़ रुपये का भुगतान किया, लेकिन आधे से भी कम पैसे का इस्तेमाल वास्तविक आपूर्ति के लिए किया गया.
कथित घोटाले के सिलसिले में आयकर विभाग ने पिछले महीने कई स्थानों पर छापेमारी की थी. बीएमसी के 'जंबो' कोविड-19 सेंटर या फील्ड अस्पतालों की स्थापना और संचालन में कथित अनियमितताओं की जांच पहले से ही चल रही है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के मित्र व्यवसायी सुजीत पाटकर को इस साल की शुरुआत में मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस साल अक्टूबर में आयकर विभाग ने मुख्य रूप से बढ़ी हुई दरों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में मुंबई और अन्य स्थानों में कई ठेकेदारों के परिसरों की तलाशी ले थी.
ईडी ने इसी मामले में दर्ज किया है मनी लॉन्ड्रिंग का केस
इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीएमसी कोविड घोटाले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑक्सीजन आपूर्ति ठेकेदार रोमिन छेदा की जांच की थी. छेदा राजनीतिक रूप से प्रभावशाली ठेकेदारों में से एक थे, जो लंबे समय से अपनी कंपनी के जरिए बीएमसी में काम कर रहे थे. उनकी कंपनी बायकला में नगर निगम द्वारा संचालित चिड़ियाघर के नवीकरण कार्य में शामिल थी. महामारी के दौरान, बीएमसी ने रोमिन छेदा को ऑक्सीजन खरीद और आपूर्ति का काम सौंपा था. उन्हें इस दौरान अस्पताल और फील्ड कोविड सेंटरों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए कहा गया था.
यह आरोप लगाया गया कि रोमिन छेदा ने अपनी दूसरी कंपनी, जो एक पेपर कंपनी थी, उसको काम का सब-कॉन्ट्रैक्ट दिया, जिसने अंततः दिल्ली स्थित आपूर्तिकर्ता से ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरण खरीदे थे. यह पाया गया कि दिल्ली स्थित आपूर्तिकर्ता ने रोमिन छेदा के पेपर कंपनी के नाम पर बिल जारी किया. फिर इस पेपर कंपनी ने हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर बढ़े हुए रेट के साथ बिल जारी किए. आपको बता दें कि रोमन छेदा को बीएमसी से हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए ही ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका मिला था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







