
मुंबई में रामलीला के दौरान 25 साल पहले युवती को लेकर भागा था शख्स, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी
AajTak
अदालत में आरोपी के एक दोस्त ने गवाही दी कि वह आरोपी को स्कूल के दिनों से जानता था और 11 अक्टूबर 1997 को वह आरोपी के साथ शिवाजी पार्क में रामलीला देखने गया था. उस समय पीड़िता जो आरोपी की प्रेमिका है, वह अपने परिवार के लोगों के साथ शिवाजी पार्क आई थी.
मुंबई की एक कोर्ट ने यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले एक 42 वर्षीय फेरीवाले को बरी कर दिया, जो मुंबई में रहता था और साल 1997 में अपने पड़ोस की एक युवती के साथ भाग गया था. अक्टूबर, 1997 में युवती अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ रामलीला देखने गई थी. जब वो दादर इलाके में भीड़भाड़ वाले शिवाजी पार्क में रामलीला देखने में व्यस्त थे, तभी युवती अचानक लापता हो गई.
इस घटना के दो दिन बाद परिवार को पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी रामलीला के बाद से गायब था. उसके बाद युवती के पिता ने पड़ोसी के दोस्त से पूछताछ की, जिसने बताया कि युवक और युवती दोनों दिल्ली गए थे. इसके बाद उसके पिता ने अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.
1997 में रामलीला के दौरान हुई थी घटना
अदालत में आरोपी के एक दोस्त ने गवाही दी कि वह आरोपी को स्कूल के दिनों से जानता था और 11 अक्टूबर 1997 को वह आरोपी के साथ शिवाजी पार्क में रामलीला देखने गया था. उस समय पीड़िता जो आरोपी की प्रेमिका है, वह अपने परिवार के लोगों के साथ शिवाजी पार्क आई थी. उसने आगे बताया कि आरोपी पीड़िता के साथ मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन गया था और उस समय वह उनके साथ था.
आरोपी और पीड़िता ट्रेन से भागे थे दिल्ली
चश्मदीद के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता ट्रेन से गए थे. जस्टिस एबी शर्मा ने कहा कि चश्मदीद ने स्वीकार किया कि पीड़िता स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई थी और उसकी उसके साथ कोई बातचीत नहीं हुई. गवाह ने ये भी बताया कि वह पीड़िता को नहीं जानता था. वहीं जांच अधिकारी ने अदालत को यह भी बताया कि उसने अपनी जांच के दौरान पाया कि आरोपी और पीड़िता के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. जस्टिस शर्मा ने कहा कि अधिकारी ने बताया कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी, इसको लेकर भी कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला है. इसके अलावा जांच के दौरान पीड़िता ने यह भी खुलासा नहीं किया कि आरोपी और उसके बीच शारीरिक संबंध स्थापित किया गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











