
मुंबई में फटी पानी की टंकी, 9 साल की बच्ची की मौत, 3 घायल
AajTak
मुंबई के नागपाड इलाके में पानी की टंकी के फट जाने से जद में आई एक 9 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
मुंबई के नागपाड इलाके में पानी की टंकी के फट जाने से उसके जद में आई एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य लोग जख्मी हो गए. इस घटना से हड़कंप मच गया. वहीं, घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक मुंबई के सिद्धार्थ नगर में बीएमसी कॉलोनी का काम शुरू था. जहां काम करने वाले मजदूरों ने अपने लिए पानी की टंकी का निर्माण किया था. यह टंकी सीमेंट से बनाई गई थी. बुधवार की सुबह पानी की टंकी ओवरफ्लो हो गई. जिससे टंकी पर प्रेशर बढ़ गया और फट गई.
यह भी पढ़ें: गोवा में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, एक की मौत, 20 लोगों को बचाया
टंकी के पास ही एक 9 साल की बच्ची खुशी शहा खेल रही थी, जबकि तीन अन्य लोग बैठे हुए थे. हादसे की शिकार खुशी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए फौजिया अस्पाताल में भर्ती कराया गया है.
घायलों की पहचान मिनाज शहा 10 साल, गुलाम मुल्ला 32 साल और नजराना अली हुसैन 35 साल के रूप में हुई है. घटना से मजदूरों में हड़कंप मच गया है. वहीं, मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









