
मुंबई में पकड़ा गया 'नौकरानी गिरोह'...घर में काम मांगती थीं, मौका मिलते ही कैश और गहने चोरी कर हो जाती थीं फुर्र
AajTak
मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसमें शामिल महिलाएं नौकरानी के रूप में काम करती थी और घरों में काम के दौरान वारदातों को अंजाम दिया करती थीं. तीन महिलाओं को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अरेस्ट किया है.
मुंबई पुलिस ने नौकरानी के रूप में काम करने वाली तीन महिला चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया गया है. ये महिलाएं घरों में नौकरानी के रूप में काम करती थी और उसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती थीं. पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में शामिल महिलाएं नौकरानी बनकर घरों में जाती थी और फिर चोरी करती थीं. इनके पास से पुलिस ने 35 लाख रुपये के चोरी के गहने, साढ़े तीन लाख रुपये कैश और कई महंगी घड़ियां बरामद की. पुलिस ने बीकेसी स्थित एक घर पर छापा मारा जहां चोरी की रकम और आभूषण छिपाकर रखे गए थे. तीनों महिलाओं को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक उपनगरीय बांद्रा में काम करती थी, जहां गिरोह ने उस समय चोरी की जब घर का मालिक 14 अप्रैल से 6 मई के बीच घर पर नहीं था. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह उपनगरीय सायन में रहने वाली नौकरानी तक पहुंची और गिरोह का पता चल गया. इसके बाद उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही डिंडोशी पुलिस ने एक घरेलू नौकरानी को गिरफ्तार किया था जो कि एक सीरियल चोर है. यह नौकरानी कई घरों में डाका डाल चुकी थी और इसके खिलाफ कई केज भी दर्ज थे. पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 22 लाख से अधिक के गहने तथा 32 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











