
मुंबई में थम नहीं रहा खसरे का प्रकोप, अब 32 नए मामले आए सामने
AajTak
मुंबई में खसरे के 32 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कोई नई मौत नहीं दर्ज की गई है. इससे निपटने के लिए BMC द्वारा 9 महीने से 5 साल के आयु वर्ग के 1,34,833 बच्चों को खसरा-रूबेला (एमआर) टीके की विशेष खुराक दी जा रही है. यह इसलिए किया जा रहा है ताकि मामलों में बढ़ोतरी न हो.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरे के 32 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कोई नई मौत नहीं दर्ज की गई है. इससे निपटने के लिए बीएमसी ने कुछ उपाय तलाशे हैं. अब मुंबई में 9 महीने से 5 साल के आयु वर्ग के 1,34,833 बच्चों को खसरा-रूबेला (एमआर) टीके की विशेष खुराक दी जा रही है. यह इसलिए किया जा रहा है ताकि मामलों में बढ़ोतरी न हो.
साथ ही मुंबई में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अतिरिक्त डोज का फैसला लिया है. प्रदेश के 56 प्रखंडों के बच्चों को यह खुराक दी जा रही है. बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में मुंबई में खसरा (measles) का बढ़ता कहर देखा गया है. मुंबई में खसरे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
मुंबई में बढ़ रहे खसरे के मामले
अभी दो दिन पहले यानी गुरुवार को ही खसरे की वजह से 8 महीने के बच्चे की जान चली गई थी. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में गुरुवार तक मुंबई में खसरे के 233 केस सामने आए थे. वहीं, 12 लोगों की इसके चलते जान चली गई. ख
मुंबई में इस जगह है सबसे ज्यादा खतरा
BMC के मुताबिक खसरे का प्रकोप मुंबई के 8 वार्डों में फैला हुआ है. इसमें भी सबसे ज्यादा केस एम-ईस्ट वार्ड से सामने आए थे. इस वार्ड में गोवंडी और आसपास के इलाके शामिल हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











