
मुंबई में चार साल की बच्ची का यौन शोषण, ठंडा पानी देने के बहाने बनाया हवस का शिकार
AajTak
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण की वारदात सामने आई है. आरोप है कि ठंडा पानी देने के बहाने 55 साल के एक शख्स ने चार साल की बच्ची का यौन शोषण किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण की वारदात सामने आई है. आरोप है कि ठंडा पानी देने के बहाने 55 साल के एक शख्स ने चार साल की बच्ची का यौन शोषण किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है.
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी का नाम राम ललित यादव है. उसने रविवार की दोपहर को अपनी झुग्गी में अपराध को अंजाम दिया. इसके बाद उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी. बच्ची डर गई. उसने किसी से कुछ नहीं बताया. लेकिन उसका व्यवहार धीरे-धीरे बदलने लगा. वो डरी-सहमी रहने लगी तो परिजनों को शक हुआ.
इसके बाद परिजनों ने जब उसे प्यार से साथ में बैठाकर पूछा, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद पीड़िता के माता-पिता उसे लेकर एमएचबी पुलिस स्टेशन पहुंचे. वहां उनकी तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.
इसके साथ ही पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वारदात की पुष्टि हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसे अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. इसी महीने मुंबई में एक अन्य नाबालिग लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था.
10 वर्षीय लड़की के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने बलात्कार किया था. आरोपी पीड़ित लड़की का पड़ोसी है. जब लड़की किसी काम के लिए निकली तभी रिक्शा चालक ने उसे अगवा कर लिया. उसे लेकर अपने साथ गया और अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी के चंगुल से किसी तरह बचकर पीड़िता घर पहुंची. उसने परिजनों को आपबीती सुनाई.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







