
मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक, 80% से अधिक मरीजों में नहीं दिख रहे संक्रमण के लक्षण
AajTak
महाराष्ट्र कोरोना वायरस की नई लहर का एपिसेंटर बनता दिख रहा है. इस बीच बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल का कहना है कि मुंबई में करीब 74 हजार केस ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण ही नहीं हैं.
देश में कोरोना वायरस की ताजा लहर का एपिसेंटर महाराष्ट्र बनता दिख रहा है. कई दिनों से महाराष्ट्र में 30 हजार से अधिक केस रिपोर्ट हो रहे हैं. इस बीच बीएमसी के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बयान दिया है कि मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है. मुंबई में सिर्फ 49 दिनों में 94 हजार कोरोना के केस रिपोर्ट किए गए हैं. बीएमसी के कमिश्नर के मुताबिक, मुंबई में अभी 74 हजार मामले ऐसे हैं जिनमें कोरोना के कई लक्षण नहीं हैं. जबकि 17 हजार लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं. आधे मामलों में लोगों में कोरोना के कुछ लक्षण ही देखे गए हैं. जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं और वो कोरोना पॉजिटिव हैं, उनको लेकर बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि उन सभी पर स्टाम्प लगाया जा रहा है. अगर वो सार्वजनिक स्थानों पर मिलते हैं, तो उनपर एफआईआर दर्ज की जाएगी. ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











