
मुंबई में कारोबारी ने खरीदा 1000 करोड़ का घर, देखें देश के 7 सबसे महंगे घरों की फोटो
AajTak
हाल ही में अरबपति निवेशक और डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स में 1,001 करोड़ रुपये का घर खरीदा है, जिसे देश के महंगे घरों में से एक बताया जा रहा है.
महंगे घर हमेशा चर्चा में रहते हैं, और जब बात देश के कुछ महंगे घरों की हो तो ये और भी दिलचस्प हो जाता है कि वो घर किसका है और कहां स्थित है. आइए जानते हैं देश के कुछ महंगे घरों के बारे में, वे कहां हैं और कौन उस घर का मालिक है. (Photo: Getty) दरअसल, हाल ही में अरबपति निवेशक और डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स में 1,001 करोड़ रुपये का घर खरीदा है, जिसे देश के सबसे महंगे घरों में से एक बताया जा रहा है. दमानी ने अपने छोटे भाई गोपीकिशन दमानी के साथ मिलकर यह प्रॉपर्टी खरीदी है. भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के एंटीलिया को काफी महंगा घर समझा जाता है. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस घर का मूल्य 7337 करोड़ रुपये से अधिक है. फोर्ब्स ने इसे दुनिया के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शामिल किया था. अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर इसका नाम 'एंटीलिया' रखा गया है. (Photo: Getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












