
मुंबई में आतंकी हमले की आशंका, फेस्टिवल सीजन से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनी
AajTak
भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खुफिया एजेंसियों ने फेस्टिवल में हमले की आशंका जताई है. इस संभावित खतरे के मद्देनजर, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच बड़े पैमाने पर की जा रही है.
भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खुफिया एजेंसियों ने फेस्टिवल के मौके पर हमले की आशंका जताई है. इस संभावित खतरे के मद्देनजर, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच बड़े पैमाने पर की जा रही है. खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों को मॉक-ड्रिल किया जा रहा है और तमाम क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने इलाके में खास ध्यान रखने को कहा गया है.
हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा बलों ने इन जगहों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है. सुरक्षा सिस्टम को अधिक सक्षम बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, 3 सेना के जवान और एक पुलिस अफसर घायल
धार्मिक स्थालों पर मॉक-ड्रिल के निर्देश
मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, "हमें भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर 'मॉक ड्रिल' करने का निर्देश दिया गया है. सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया हैय"
क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बढ़ाई शहर की निगरानी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











