
मुंबई: मरीन ड्राइव पर रात ढाई बजे शख्स ने समंदर में लगा दी छलांग... फायर ब्रिगेड ने ऐसे बचाई जान, Video
AajTak
मुंबई के मरीन ड्राइव पर बीती रात हैरान करने वाली घटना सामने आई. यहां एक शख्स ने समंदर में छलांग लगा दी. यह घटना रात करीब ढाई बजे की है. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उस व्यक्ति की जान बचा ली. समंदर में छलांग लगाने वाले ने बचावकर्मियों से हाथापाई भी की.
मुंबई के मरीन ड्राइव पर बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने दौड़ते हुए समंदर में छलांग लगा दी. रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान शख्स ने दो बार समंदर में छलांग लगाई और बचावकर्मियों से हाथापाई भी की, लेकिन फायर ब्रिगेड की सूझबूझ और बहादुरी से उसकी जान बचा ली गई. फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है. मरीन ड्राइव पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे. उसी दौरान अचानक एक शख्स दौड़ते हुए समंदर की ओर गया और देखते ही देखते पानी में छलांग लगा दी. समंदर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है. पुलिसकर्मी उसे रोकने के लिए तुरंत पीछे दौड़े, लेकिन वो अंधेरे में ओझल हो गया.
यहां देखें Video
घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और समंदर में तलाशी शुरू की. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वह व्यक्ति काफी दूर एक पत्थर पर खड़ा दिखाई दिया. जब फायर ब्रिगेड के जवान उस तक पहुंचे तो उसने दोबारा समंदर में छलांग लगा दी.
यह भी पढ़ें: अलवर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, 4 साल के मासूम की मौत
इस बार फायर ब्रिगेड के एक जवान ने भी बिना देरी किए पानी में छलांग लगाकर उसे पकड़ लिया. मगर उस शख्स ने खुद को छुड़ाने के लिए फायर कर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी. बाद में और फायर ब्रिगेड के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल उसे काबू में किया और बाहर निकाला.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









