
मुंबई ब्लास्ट के दोषी और ISIS मॉड्यूल के सरगना साकिब नचान की दिल्ली में मौत
AajTak
मुंबई ब्लास्ट का दोषी और महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल का प्रमुख साकिब नचान की दिल्ली में शनिवार को मौत हो गई. ब्रेन हैमरेज के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. नचान 2017 में जेल से रिहा होने के बाद ISIS से जुड़ा और युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए बरगलाने लगा.
आतंकवाद के कई मामलों में दोषी और महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल का प्रमुख साकिब नचान की शनिवार (29 जून) को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई. उसे कुछ दिन पहले ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी हालत और बिगड़ती गई और दोपहर 12:10 बजे उसकी मृत्यु हो गई.
कई गंभीर मामलों में हो चुका था दोषी साकिब नचान को 2002 और 2003 के मुंबई बम धमाकों में दोषी ठहराया गया था. उसे 2016 में सजा हुई थी और उसने 10 साल की सजा काटी. 2017 में रिहाई के बाद वह फिर सक्रिय हो गया और ISIS से जुड़ गया.
रिहाई के बाद उसने ठाणे जिले के पडघा स्थित बोरीवली गांव में युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा के ज़रिए बरगलाना शुरू कर दिया. वह उन्हें 'सबाथ' (ISIS की एक दीक्षा पद्धति) देकर आतंकी हमलों के लिए तैयार करता था. इतना ही नहीं, उसने अपने गांव को 'अल-शाम (सीरिया)' घोषित कर दिया और कहा कि वहां केवल शरिया कानून लागू होगा, भारतीय कानून नहीं.
NIA और ATS की कार्रवाई 2023 में NIA ने पडघा समेत देशभर में ISIS मॉड्यूल के खिलाफ छापेमारी की थी. साकिब नचान के घर से हथियार, गोला-बारूद, नकदी और कट्टरपंथी साहित्य बरामद हुआ. जांच में सामने आया कि उसका संपर्क सीरिया में ISIS के टॉप हैंडलर्स से था.
महाराष्ट्र ATS ने भी इस महीने की शुरुआत में उसकी संपत्ति और सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे थे. इसके कुछ दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे 24 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
रविवार को अंतिम संस्कार अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और रविवार को बोरीवली (पडघा) में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







