
मुंबई: ब्रेकअप से नाराज युवक ने पूर्व प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या, फिर खुद का भी काटा गला
AajTak
मुंबई में एक युवक ने दिन दहाड़े अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद का भी गला काट लिया. जिससे उसकी भी मौत हो गई.
मध्य मुंबई में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपनी पूर्व प्रेमिका का पीछा करके उसे चाकू मार दिया और फिर खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोनू बरई ने लगभग दो हफ़्ते पहले सुबह करीब 11 बजे कालाचौकी इलाके की एक सड़क पर मनीषा यादव (24) पर हमला किया. उसने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि मनीषा ने उससे ब्रेकअप कर लिया था.
मिलने के बहाने बुलाया और कर दिया चाकू से हमला
हमले में यादव गंभीर रूप से घायल हो गई और एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी ने उसे भायखला के डॉ. अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया. जहां कुछ घंटों बाद यादव की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार बरई को शक था कि यादव किसी और को डेट कर रही थी, जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आखिरकार उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया.
यह भी पढ़ें: MP: संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भैया-भाभी पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौत
इसी बीच शुक्रवार सुबह आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ रसोई का चाकू भी ले गया. यादव के पहुंचने पर बरई ने उसे दो-तीन बार चाकू मारा और जब वह अपनी जान बचाने के लिए भागी तो उसका पीछा करते हुए एक नर्सिंग होम में घुस गया.
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अंदर भी हमला जारी रहा और उसने यादव को पकड़कर फिर से उस पर वार किया. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बरई गुस्से में था और उसके पास हथियार थे, इसलिए लोग दूर हट गए. तभी किसी ने बरई पर पत्थर फेंका और उसे लकड़ी के डंडे से मारा, जिससे उसे एहसास हुआ कि वह बच नहीं पाएगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









