
मुंबई: बीमार गर्लफ्रेंड को केटामाइन का इंजेक्शन लगाकर मारा, गिरफ्तार
AajTak
आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला को जानलेवा बीमारी थी और इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था. इंजेक्शन लगाने से पहले आरोपी ने अपनी प्रेमिका से कहा था कि इससे उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी.
नवी मुंबई में एक प्रेमी ने केटामाइन इंजेक्शन लगाकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला को जानलेवा बीमारी थी और इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था. इंजेक्शन लगाने से पहले आरोपी ने अपनी प्रेमिका से कहा था कि इससे उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी. पनवेल थाना के अधिकारियों के मुताबिक, 29 मई को एक महिला का शव पनवेल इलाके में मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. जब शव के पास कोई आईडी या दस्तावेज नहीं था. 30 तारीख को एक ऑटो चालक को एक प्लास्टिक का बैग मिला जिसमें आधार कार्ड, पर्स और महिला के कपड़े थे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











