
मुंबई: बार गर्ल्स पर नोट उड़ाते पुलिस कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल, सस्पेंड
AajTak
नवी मुंबई के पुलिस कॉन्स्टेबल अनिल सुखदेव मंडोले को बार में महिला डांसर्स पर पैसे बरसाते वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया. वे आईएचटीपीसी से जुड़े थे, जो मानव तस्करी रोकने का काम करती है. डीसीपी (क्राइम ब्रांच) ने इसे गंभीर कदाचार करार दिया और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
नवी मुंबई के एक पुलिस कॉन्स्टेबल अनिल सुखदेव मंडोले को निलंबित कर दिया गया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे कोपरखैरणे स्थित नटराज लेडीज बार में महिला डांसर्स पर पैसे बरसा रहे थे. मंडोले इमोरल ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन सेल (IHTPC) से जुड़े थे. वीडियो में उन्हें शराब पीते हुए महिलाओं पर नोट्स बरसाते दिखाया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद, डीसीपी (क्राइम ब्रांच) सच्चिन गुंजल ने 9 जनवरी को तत्काल प्रभाव से मंडोले को निलंबित कर दिया. आदेश में कहा गया कि यह व्यवहार अनुशासित पुलिस बल के सदस्य के लिए उचित नहीं है और गंभीर कदाचार के अंतर्गत आता है, खासकर उनके जिम्मेदारी क्षेत्र को देखते हुए. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी.
गौरतलब है कि मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बार और नाइट क्लब्स पर कई बार कानूनी पाबंदियां और प्रतिबंध लगाई गईं, लेकिन यह पूरे शहर या पूरे समय के लिए स्थायी नहीं रही. महाराष्ट्र में शराब और मनोरंजन गतिविधियों पर Maharashtra Prohibition Act और Bombay Police Act जैसी कानूनी व्यवस्थाएं लागू होती हैं. बार और नाइट क्लबों में काम करने वाली महिलाओं के लिए कुछ सुरक्षा और लाइसेंस नियम बनाए गए हैं.
बार गर्ल्स पर विशेष प्रतिबंध 2013–2015 के आसपास कुछ समय के लिए कम उम्र की महिलाओं, अवैध भड़काऊ प्रदर्शन या सेक्सवर्किंग के आरोप के कारण बार में डांसर्स पर नियम कड़े किए गए. कई बार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में यह प्रतिबंध अस्थायी रूप से लागू होता था, जैसे रात के समय घंटे तय करना, ड्रिंकिंग लिमिट, और महिलाओं के प्रदर्शन पर लाइसेंस शर्तें.
मुंबई में कभी भी बार गर्ल्स पर संपूर्ण और स्थायी बैन नहीं था. केवल लाइसेंस, उम्र, और सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी किया गया.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






