
मुंबई बस हादसा: एक दिसंबर को ही ड्राइवर ने ज्वॉइन की थी नौकरी, पुलिस ने अरेस्ट कर लगाया गैर इरादतन हत्या का आरोप
AajTak
मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात करीब पौने 10 बजे BEST की 332 नंबर की बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी. बस ने करीब 30 लोगों को कुचलते हुए एक सोसाइटी की दीवार भी तोड़ दी थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए थे.
मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात BEST की एक तेज रफ्तार बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस बस के ड्राइवर संजय मोरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कुर्ला पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया. बीएनसी की धारा 105, 110, 118(1) और 118 (2) धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
इसके साथ ही आरोपी ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई गई है. इसके साथ ही जांच की जाएगी कि उसके खून में शराब की मात्रा है या नहीं. लेकिन पुलिस का कहना है कि वह शराब के नशे में नहीं था.
1 दिसंबर को ही शुरू की थी नौकरी
आरोपी ड्राइवर को आज दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, BEST की तकनीकी टीम बस की खराबी की जांच करेगी. यह भी पता चला है कि संजय मोरे ने एक दिसंबर को ही ड्राइवर के तौर पर बेस्ट की नौकरी ज्वॉइन की थी.
बता दें कि सोमवार रात करीब पौने 10 बजे BEST की 332 नंबर की बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी. बस ने करीब 30 लोगों को कुचलते हुए एक सोसाइटी की दीवार भी तोड़ दी थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. बेकाबू बेस्ट बस ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











