
'मुंबई बम कांड के दोषी से लिंक, दाऊद के करीबी से खरीदी जमीन', नवाब मलिक पर देवेंद्र फडणवीस का आरोप
AajTak
ड्रग्स केस पर देवेंद्र फडणवीस ने आज नए खुलासे किए हैं. इसमें कहा गया है कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी. यह भी कहा गया कि जमीन को दाऊद के लोगों से सस्ते में खरीदा गया.
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी थी. यह भी कहा गया कि जमीन को दाऊद के लोगों से सस्ते में खरीदा गया. देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक से सवाल किया कि उनके परिवार ने आखिर मुंबई हमले के दोषियों से जमीन क्यों खरीदी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











