
मुंबई पुलिस ने बढ़ाई कपिल शर्मा की सुरक्षा, कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग और धमकी के बाद फैसला
AajTak
कपिल शर्मा के कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' पर दो बार फायरिंग और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद, मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन की सुरक्षा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. सलमान खान संग करीबी उनके लिए अब आफत बन गई है.
कपिल शर्मा के लिए पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे गुजरे हैं. उनके कनाडा स्थित कैफे पर दोबारा फायरिंग हुई है. इसके अलावा कॉमेडियन को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी खुलेआम धमकी मिल चुकी है. अब इन्हीं सब घटनाओं को मद्दे नजर रखते हुए मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.
क्यों कपिल शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा?
कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग हुई है. पहली बार फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आंतकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी. वहीं दूसरी फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने खुलेआम 7 अगस्त वाले हमले की जिम्मेदारी ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कपिल शर्मा को धमकाया भी था.
पोस्ट में लिखा था, 'जय श्री राम, सत श्री अकाल, सभी भाईयों को राम-राम. आज कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. हमने उसे कॉल किया था लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया. अगर वो फिर जवाब नहीं देगा, तो फिर हम मुंबई में उसके खिलाफ एक्शन लेंगे.'
अब इन्हीं सब धमकियों और हमलों ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. जिसके चलते मुंबई के स्थानिय अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई की है. बता दें कि कपिल के कैफे पर दूसरी बार हुए हमले से कुछ ही दिन पहले सरे पुलिस के अधिकारी और मेयर एक जॉइंट लंच के लिए पहुंचे थे. जिसका वीडियो भी कॉमेडियन ने शेयर किया था.
यहां देखें वो पोस्ट:

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











