
मुंबई: परमबीर सिंह ने तबादले को बॉम्बे HC में दी चुनौती, गृहमंत्री देशमुख के खिलाफ जांच की मांग
AajTak
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर हाई कोर्ट पहुंचे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में परमबीर सिंह ने अपने तबादले को चुनौती दी है और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की मांग की है. इससे पहले परमबीर सिंह इस मामले में सीधे सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि ये मामला गंभीर तो है लेकिन वो पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए?
परमबीर सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल किया है. उन्होंने हाईकोर्ट में अपने तबादले को चुनौती दी है और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की मांग की है. इससे पहले परमबीर सिंह इस मामले में सीधे सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि ये मामला गंभीर तो है लेकिन वो पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए? सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को परमबीर सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से तबादले को चुनौती दी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











