
मुंबई: डोंगरी की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर
AajTak
दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. बिल्डिंग में आग लगने से अफरा तफरी मच गई है.
दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित एक हाई राइज बिल्डिंग में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्डिंग का आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलती हुई नजर आ रही हैं. बिल्डिंग में आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई है.
वहीं, इमारत में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.
यहां देखें वीडियो
14वीं मंजिल तक फैली आग
घटना के बारे में जानकारी देते हुए फायर कर्मी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट के आसपास डोंगरी इलाके में स्थित अंसारी हाईट्स में 15वीं मंजिल पर आग लगाने की जानकारी मिली थी. ये आग फैलते हुए 14वीं मंजिल तक पहुंच गई थी. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत नहीं हुई है. घटना का सूचना मिलने के बाद मौके पर पांच गाड़ियों को रवाना किया गया था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











