
मुंबई: गणेश प्रतिमा का विसर्जन के दौरान हादसा, समंदर में अचानक पलटी नाव
AajTak
मुंबई के वर्सोवा चौपाटी पर भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक हादसा हो गया. विसर्जन के दौरान अचानक नाव पलट गई, जिससे नाव पर सवार कई लोग समंदर में गिर गए. हादसे के बाद कुछ लोग खुद को सुरक्षित तैरकर पानी से बाहर आ गए.
मुंबई के वर्सोवा चौपाटी पर भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया. हालांकि, हादसे में किसी भी हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है.
घटना की जानकारी देते हुए चश्मदीद लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे अंधेरी के राजा गणपति की मूर्ति वर्सोवा चौपाटी पर विसर्जन के लिए पहुंचे थे. विसर्जन के दौरान अचानक नाव पलट गई, जिससे नाव पर सवार कई लोग समंदर में गिर गए. हादसे के बाद कुछ लोग खुद को सुरक्षित तैरकर पानी से बाहर आ गए. वहीं, जो लोग तैरना नहीं जानते थे. उन्हें पास ही कोली समाज के लोगों ने छोटी नाव से सुरक्षित बाहर निकाला.
समंदर में गिरने से कई लोगों के पेट में पानी भर गया, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











