
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में 4 अन्य लोग गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों की संख्या अब 16 तक पहुंची
AajTak
इसी ऑपरेशन के चलते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. ये चारों लोग उस मिड सी रेव पार्टी के ऑर्गनाइज़र हैं. चारों आरोपी दिल्ली के ही हैं. जिनकी कंपनी का नाम Namascray है.
Mumbai Cruise Drugs Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने मंगलवार को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में 4 अन्य लोगों को और गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद इस हाई प्रोफाइल केस में पकड़े जाने वालों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई. गिरफ्तार किए गए इन्हीं लोगों में किंग खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











