
मुंबई के कॉलेज फंक्शन में 9 छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी प्रोफेसर को अग्रिम जमानत
AajTak
मुंबई में कॉलेज फंक्शन के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे गेस्ट प्रोफेसर को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है. प्रोफेसर ने आरोपों को गलतफहमी बताया, जबकि पुलिस ने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत का विरोध किया.
मुंबई के एक कॉलेज के सालाना कार्यक्रम से जुड़ा छेड़छाड़ का मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है. शहर की एक अदालत ने छात्राओं से छेड़छाड़ और गलत व्यवहार करने के आरोप में फंसे गेस्ट प्रोफेसर को अग्रिम जमानत दे दी है. सोमवार को एडिशनल सेशंस जज रूपाली पवार ने आरोपी की एंटीसिपेटरी बेल याचिका मंजूर कर ली.
हालांकि कोर्ट का विस्तृत आदेश अभी सामने नहीं आया है. ये मामला आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. आरोपी को 24 नवंबर को कॉलेज के इवेंट में गेस्ट लेक्चरर के तौर पर आमंत्रित किया गया था. आरोप है कि इवेंट के दौरान प्रोफेसर ने नौ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी. उसने बहाना बनाकर उन्हें गलत तरीके से छुआ.
इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर के साथ भी अनुचित व्यवहार किया. इसके अलावा, कुछ छात्राओं की सहमति के बिना उनके साथ सेल्फी लेने का भी आरोप लगाया गया है. कॉलेज प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
उस पर भारतीय न्याय संहिता के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से जुड़ी धाराएं लगाई हैं. इसके बाद प्रोफेसर ने कोर्ट का रुख करते हुए अग्रिम जमानत की मांग की थी. अपनी याचिका में उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज मामला किसी तरह की गलतफहमी या निजी रंजिश का नतीजा हो सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि FIR पांच दिन की देरी से दर्ज की गई, जो संदेह पैदा करती है. अपनी याचिका में प्रोफेसर के 35 साल पुराने करियर का हवाला दिया गया. दावा किया गया कि उन्हें हजारों कॉलेजों में गेस्ट लेक्चरर के तौर पर बुलाया गया, लेकिन कभी कोई शिकायत सामने नहीं आई. उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.
वहीं, पुलिस ने कोर्ट में जमानत का विरोध किया. पुलिस ने दलील दी कि मामला महिलाओं से जुड़ा और गंभीर प्रकृति का है. पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी और पीड़ित अलग-अलग समुदाय से हैं, जिससे साम्प्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इस मामले की जांच फिलहाल जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










