
मुंबई के अशोक मिल कंपाउंड में लगी भीषण आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे
AajTak
मुंबई के अशोक मिल कंपाउंड में आग लगने की वजह से 6 लोग झुलस गए. बताया जा रहा है कि आग पहले एक कपड़े के मिल में लगी थी जिसके बाद दूसरी जगहों पर फैल गई. फायर ब्रिगेड की पांच से ज्यादा गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया. भीषण गर्मी की वजह से आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है.
देश में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को मुंबई के धारावी स्लम इलाके में एक कमर्शियल परिसर में आग लगने से छह लोग झुलस गए. नगर निगम अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक सभी घायलों की हालत अभी स्थिर है.
एक अधिकारी ने बताया कि धारावी इलाके के काला किला में अशोक मिल कंपाउंड में तीन मंजिला और चार मंजिला इमारतों में सुबह करीब 3.45 बजे आग लग गई. अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद कम से कम दमकल की पांच गाड़ियां और पानी के टैंकरों सहित अन्य कई वाहन घटनास्थल पर भेजे गए. कड़ी मशक्कत के बाग फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया.
एक अन्य नागरिक अधिकारी ने कहा कि आग अन्य चीजों के अलावा लकड़ी के सामान और फर्नीचर तक ही सीमित थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग औद्योगिक परिसर में एक कपड़े की फैक्ट्री में सबसे पहली लगी थी जिसके बाद तेजी से फैल गई.
आग लगने की खबर के बाद स्थानीय पुलिस, सिविक कर्मचारी, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के कर्मचारी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला. आग किस वजह से लगी ये अभी साफ नहीं हो पाया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









