
मुंबई: कालबादेवी इलाके में इमारत का एक हिस्सा ढहा, फिलहाल सभी सुरक्षित
AajTak
मुंबई के कालबादेवी इलाके में आज दोपहर करीब 3 बजे इमारत का एक हिस्सा ढह गया. मौके पर फायर बिग्रेड के 6 वाहन पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं.
मुंबई के कालबादेवी इलाके में आज दोपहर करीब 3 बजे इमारत का एक हिस्सा ढह गया. मौके पर फायर बिग्रेड के 6 वाहन पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. इमारत का जो हिस्सा ढहा है वो लेवल 1 का है. ये घटना Bldg No-339/341, बादाम वाडी, कालबादेवी रोड में घटित हुई है.
रिपेयर के वक्त ये हादसा हुआ और इमारत का पश्चिमी हिस्सा ढह गया. साइट पर काम देख रहे जूनियर इंजीनियर ने बताया कि रिपेयर के दौरान महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण के इमारत का एक हिस्सा ढह गया.
सोमवार को इमारत ढहने से हुई थी 10 की मौत गौरतलब है कि मुंबई में सोमवार देर रात चार मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने कहा कि नाइक नगर सोसाइटी में स्थित इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जबकि एक अन्य हिस्से को भी खाली करा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को घाटकोपर तथा सायन के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
अतिरिक्त निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि BMC ने मुंबई नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत 2013 से कई बार इस इमारत की मरम्मत कराने के लिए, फिर उसे खाली करने और गिराने के लिए नोटिस जारी किए.
खोज एवं बचाव अभियान का मुआयना करने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी ने कहा, ‘‘ यहां तक कि नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी शुरू किया गया. बाद में, इमारत में रहने वाले लोगों ने संरचनात्मक ‘ऑडिट’ फिर से करवाया और भवन को मरम्मत के लायक होने की श्रेणी में डाला गया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई.’’

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










