
मुंबई एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, यूपी का रहने वाला है आरोपी
AajTak
मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 35 वर्षीय मनजीत कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी का रहने वाला है और साकीनाका में रहता है. उसने कंट्रोल रूम में कॉल कर दोपहर 2 बजे धमाका करने की बात कही थी. MIDC पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मनजीत कुमार गौतम (उम्र 35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में मुंबई के साकीनाका इलाके में रहता है.
मामला मंगलवार दोपहर का है, जब आरोपी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी कि वह दोपहर 2 बजे मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ा देगा. कॉल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की सुरक्षा को तत्काल कड़ा कर दिया गया और कॉल की गंभीरता को देखते हुए MIDC पुलिस थाने ने मामले की जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने कोर्ट में फिर दायर की याचिका, परिवार से बात करने की मांगी इजाजत
पुलिस ने कॉल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया. पूछताछ में उसने धमकी की बात कबूल कर ली है. हालांकि धमकी महज अफवाह साबित हुई, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
मुंबई में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि इससे पहले मुंबई के जोगेश्वरी और ओशिवारा इलाके के एक स्कूल में बम की धमकी भरा ईमेल आने से हड़कंप मच गया था. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने स्कूल परिसर में पहुंची और जांच शुरू की थी. ईमेल में अफजल गैंग की तरफ से बम रखने का दावा किया गया था. पुलिस ने इलाके को घेर लिया और हर संदिग्ध गतिविधि की गहनता से जांच की थी. मगर, जांच की खबर अफवाह साबित हुई थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









