
मुंबई आर्मी हेडक्वार्टर की सुरक्षा में बड़ी चूक, कर्नल की केबिन से पिस्टल और कैश चोरी
AajTak
मुंबई आर्मी हेडक्वार्टर में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जहां कर्नल की केबिन से पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, चांदी और 3 लाख रुपये चोरी हो गए. चार दिन की जांच के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 12 ने मालाड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी के बाद गोवा भाग गए थे और वापसी पर पकड़े गए.
मुंबई से देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है. आर्मी हेडक्वार्टर में कर्नल की केबिन से हथियार और जिंदा कारतूस चोरी हो गए थे. चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पिस्टल, जिंदा कारतूस और लाखों का कैश बरामद
क्राइम ब्रांच यूनिट 12 ने मालाड इलाके से तीनों आरोपियों को पकड़ा है. इनके पास से कर्नल की पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, साढ़े चार सौ ग्राम चांदी और 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. साथ ही चोरी के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ सामान भी पुलिस ने जब्त किए हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 2 की मौत
चोरी के बाद गोवा में की मौज-मस्ती
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी और उसके तीन साथियों ने आर्मी हेडक्वार्टर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसकर चोरी को अंजाम दिया था. वारदात के बाद सभी आरोपी गोवा भाग गए और चोरी के पैसों से मौज-मस्ती की. जब वे मुंबई लौटे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










