
मुंबई: आधी रात बिल्डिंग में लगी आग, जान बचाने को दूसरी मंजिल से कूदे तीन लड़के
AajTak
मुंबई के गिरगांव से दिवाली के बाद आधी रात बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई. यहां जान बचाने के लिए तीन लड़कों को दूसरे फ्लोर से कूदना पड़ा.
साउथ मुंबई के गिरगांव से दिवाली के बाद आधी रात बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई. अपनी जान बचाने के लिए फ्लैट में मौजूद तीन लड़कों ने दूसरे फ्लोर से ही छलांग लगा दी. इससे उनकी जान तो बच गई लेकिन तीनों को गंभीर चोटें आई हैं. अधिकारियों ने बताया कि चीरा बाजार इलाके के हेमराज वाडी में तीन मंजिला ओशियानिक इमारत में सुबह करीब 3.20 बजे आग लग गई. मालूम हुआ कि ये आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.
उन्होंने बताया कि जैसे ही आग की लपटें फ्लैट के कमरे को घेरने लगीं, घर के अंदर मौजूद तीन लोग खुद को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गए. हालांकि,तीनों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने कहा कि तीनों की पहचान 26 साल के कार्तिक माज़ी, दीपेंद्र मंडल और 26 साल के उप्पल मंडल के रूप में की गई हैं. प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
बता दें कि दिवाली की देशभर में आग की कई घटनाएं सामने आईं. विशेषकर ऊंची इमारतों वाली हाउसिंग सोसाइटीज में कहीं पटाखों तो कहीं दीयों से आग लगी. इन घटनाओं से लाखों का नुकसान हुआ और जगह जानें भी गईं. इधर दिल्ली से सटे नोए़डा की भी कई सोसाइटीज में आग की घटनाएं हुई हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










