
मुंबई अग्निकांड: पुलिस ने दर्ज की FIR, बीजेपी ने कहा- BMC और फायरब्रिगेड का नाम कैसे गायब
AajTak
बीजेपी के नेता किरीट सौमेया ने कहा कि सनराइज हॉस्पिटल के मामले में पुलिस ने राकेश वाधवन (HDIL) परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसमें बीएमसी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के नाम क्यों नहीं शामिल हैं.
कोरोना संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ. यहां भांडुप के एक अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की जान चली गयी वहीं कई इस घटना में घायल भी हुए. ऐसे में मुंबई पुलिस ने ड्रीम्स मॉल में आग लगने की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की है. भांडुप पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक ड्रीम्स मॉल के निदेशक राकेश वाधवान, सारंग वाधवान, निकिता त्रेहन, दीपक शिर्के और प्रशासन के अन्य लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है. जानकारी के मुताबिक ड्रीम्स मॉल साल 2009 में एचडीआईएल द्वारा बना था. इस मॉल में करीब 1000 छोटी दुकानें, 2 बैंक्वेट हॉल और एक अस्पताल हैं. बता दें कि यहां कोरोना अस्पताल शुरु करने के लिए पिछले साल अस्पताल को कंडीशनल ओसी दिया गया था.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









