
मुंबईः पुलिस ने 266 किलो गांजा बरामद किया, 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
मुंबई पुलिस और नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की है. गांजे की तस्करी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही गांजा और दो कारों को भी जब्त कर लिया है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 66.50 लाख रुपए बताई जा रही है.
मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने एरोली जंक्शन के पास से 4 ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक इन ड्रग्स पैडलर्स के पास से 266 किलो गांजा जब्त किया गया है. बरामद किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 66 लाख 50 हजार रुपए है.
नारकोटिक्स सेल के बांद्रा यूनिट के एक अधिकारी को सीक्रेट इन्फोर्मेशन मिली थी कि मुंबई में ड्रग्स की तस्करी करने के लिए कुछ लोग आने वाले हैं. जो कि एरोली जंक्शन के पास से रुकेंगे. इसके बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने जाल बिछाकर ड्रग पैडलर्स के आने का इंतजार किया.
जानकारी के मुताबिक जैसे ही 2 गाड़ियां वहां पहुंची, तो नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. आरोपियों की तलाशी लेने पर गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई.
पुलिस ने गांजे के साथ दोनों कारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है. इसका साथ ही चारों पैडलर्स के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है.
ये भी देखें

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










