
मुंडका हादसाः ये लापरवाहियां बनीं 27 मौतों की वजह, पुलिस की FIR में खुलासा
AajTak
मुंडका में जिस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, उसमें कई लापरवाही सामने आई हैं. पुलिस की FIR में जिक्र है कि बिल्डिंग में अग्निशामक जैसे उपकरण तक नहीं थे. न ही कोई इमरजेंसी एग्जिट था.
मुंडका में हादसे के बाद अब लापरवाही की परतें खुल रही हैं. 27 लोगों की मौत और 27 लोगों के लापता होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में गुट गई है. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में करीब 100 लोगों की एंट्री के लिए महज एक ही दरवाजा था. इसके साथ ही पुलिस की जांच में कई और लापरवाहियां भी सामने आई हैं.
पुलिस की FIR में ये बातें सामने आईं
FIR के मुताबिक इमारत में फायर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल नहीं था. साथ ही जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें काम करने वाले 100 से अधिक कर्मचारियों के लिए महज एक एंट्री और एग्जिट गेट था. मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास जिस व्यावसायिक इमारत में आग लगी, उस बिल्डिंग को फायर विभाग की ओर से NOC नहीं दी गई थी. साथ ही बिल्डिंग में अग्निशामक जैसे उपकरण नहीं थे. फैक्ट्री के अंदर इमरजेंसी एग्जिट नहीं था.
फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, बिल्डिंग का ऑनर फरार
बिल्डिंग के तीन फ्लोर दो भाई हरीश गोयल और वरुण गोयल ने किराए पर लिए थे. ये फैक्ट्री के मालिक हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इमारत के मालिक की पहचान सुशीला लाकड़ा, उनके बेटे मनीष लाकड़ा, उनकी पत्नी सुनीता लाकड़ा के रूप में हुई है. बता दें कि मनीष लाकड़ा फरार है.
कई शवों की शिनाख्त नहीं हुई

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









