
'मीडिया की वजह से बीजेपी को मिली जीत', राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लगाए ये आरोप
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा मीडिया ने चुनाव को जिस तरह से फोकस किया उससे लोगों का माइंड बदला और बीजेपी जीती.
बीते गुरुवार को पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे आ गए हैं जहां 4 राज्यों में बीजेपी को जीत हासिल हुई है. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि पूरे मीडिया ने चुनाव को जिस तरह से फोकस किया उससे लोगों का माइंड बदला और बीजेपी जीती.
दरअसल गहलोत ने डांडी यात्रा की स्मृति में यात्रा निकली थी. यहीं उन्होंने ये बातें कहीं. इस यात्रा में उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता शरीक हुए थे. ये यात्रा शांति और अहिंसा निदेशालय, खादी बोर्ड जेएलएन मार्ग से गांधी सर्किल तक निकली गई. मुख्यमंत्री ने कहा- यात्रा का मकसद दुनिया और देश में अमन शांति, युक्रेन- रूस युद्ध की शांति है. हमें गांधी के मार्ग पर चलने की जरूरत है.
यहां गहलोत ने आरोप लगाया कि कोरोना का प्रबंधन यूपी में कैसे हुआ सबको मालूम है. पूरे मीडिया ने चुनाव को जिस तरह से फोकस किया, उससे लोगों का माइंड बदला और बीजेपी जीती. उन्होंने कहा कि मीडिया दबाव में है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह की बातें करते हैं, वो एक पक्ष हो सकता है. विपक्ष पर आरोप लगाते हैं कि एजेंसियों को बदनाम किया जा रहा है. लेकिन पूरा देश देख रहा है कि एजेंसियां क्या कर रही हैं. कैसे एकतरफा छापे पड़ रहे हैं ये सबको मालूम है. प्रधानमंत्री भाषण देते हैं और लोग सोचते हैं कि जो वे बोल रहे हैं वो सच्चाई होगी. आम जनता तक हमें सच्चाई पहुंचानी होगी और बीजेपी एक्सपोज होगी. वहीं बाकी राज्यों के चुनाव परिणाम पर गहलोत ने चुप्पी साध ली.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








