
मीटिंग में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फेंकीं कुर्सियां, बीजेपी नेता का तंज- 'INC का मतलब I Need to Throw Chair'
AajTak
मुंबई में यूथ कांग्रेस की मीटिंग थी और इसमें शामिल होने के लिए श्रीनिवास पहुंचे हुए थे. इसी बीच कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच हंगामा हुआ. मामला इतना बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंककर मारने लगे. इसका वीडियो वायरल होने पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तंज कसा है.
महाराष्ट्र में एक ओर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटी हुई है. इसको लेकर लगातार प्रदेश के सीनियर नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन इस बीच पार्टी के भीतर गुटबाजी साफ-साफ दिखाई दे रही है. शनिवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन को भी इसका शिकार होना पड़ा.
दरअसल मुंबई में यूथ कांग्रेस की मीटिंग थी और इसमें शामिल होने के लिए श्रीनिवास पहुंचे हुए थे. इसी बीच कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच हंगामा हुआ. मामला इतना बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंककर मारने लगे. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस कुर्सी फेंक वॉर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में दोनों गुटों ने एक-दूसरे गुटों पर कुर्सियां फेंकते हुए देखा जा सकता है. इसमें साफ देखा जा रहा है कि कुछ पुरुषों को एक-दूसरे को मुक्का मारते हुए देखा गया. इस घटना के बाद बीवी श्रीनिवास काफी नाराज दिखे और बिना भाषण दिए वहां से निकल आए. इस वीडियो को ट्वीट कर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यूथ कांग्रेस की बैठक में हुए इस ड्रामे पर तंज कसा है.
बीजेपी ने कसा तंज
पूनावाला ने कहा कि आईएनसी का मतलब है- आई नीड चेयर या फिर आई नीड टू थ्रो चेयर. जब इन्हें कुर्सी नहीं मिलती है तो एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकते हैं. ये कांग्रेस में हर जगह देखने को मिलता है. मुंबई में यूथ कांग्रेस की मीटिंग में भी यही हुआ. चेयर के लिए लड़ाई, उसके बाद चेयर एक-दूसरे पर फेंकी गई. राजस्थान में गहलोत और सचिन पायलट के बीच यही चल रहा है. छत्तीसगढ़, हिमाचल, कर्नाटक के बाद अब यूथ कांग्रेस में भी ये शुरू हो गया है. इस प्रकार मुंबई में श्रीनिवास को बोलने भी नहीं दिया गया.
Youth Congress gathering held in Mumbai concluded in a violent fight, involving the hurling of chairs! INC = I Need Chair or I need to throw chair कांग्रेस में झगड़ा हमेशा कुर्सी का रहा है और कुर्सी फेंक के हुआ है Rajasthan, Chattsigarh, Himachal Pradesh, Karnataka & now… pic.twitter.com/XBJ59NgwIO

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








