
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेगा सऊदी अरब, जानें- कौन है मॉडल रूमी
AajTak
सऊदी अरब आधिकारिक तौर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाला है. इस प्रतियोगिता में मॉडल रूमी अलकाहतानी सऊदी का प्रतिनिधित्व करेंगी. रूमी ने कुछ हफ्ते पहले मलेशिया में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में भी भाग लिया था.
सऊदी अरब आधिकारिक तौर पर इस्लामिक देश के पहले प्रतिनिधि के रूप में रूमी अलकाहतानी के साथ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल हुआ है. यह सऊदी अरब के लिए एक और कदम है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के तहत अपने रूढ़िवादी लबादे को उतार रहा है.
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊद अरब के प्रतिनिधित्व करने की जानकारी 27 वर्षीय मॉडल रूमी अलकाहतानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी और बताया कि वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश से पहली प्रतिभागी होंगी. रूमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब की यह पहली भागीदारी है."
द खलीज टाइम्स और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है कि सऊदी अरब मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट में भाग लेगा.
कौन हैं रूमी अलकाहतानी
सऊदी अरब की राजधानी रियाद की रहने वाली अलकाहतानी को वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जाना जाता है, उन्होंने कुछ हफ्ते पहले मलेशिया में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में भी भाग लिया था.
अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार रूमी अलकाहतानी ने कहा, मेरा योगदान विश्व संस्कृतियों के बारे में सीखना और अपनी सऊदी संस्कृति, विरासत को दुनिया में फैलाना है. मैं मलेशिया में आयोजित मिस एशिया इंटरनेशनल 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











