
मिसफायर होकर गाजा में ही गिर रहे हमास के रॉकेट, इजरायल ने मैप जारी कर किया दावा
AajTak
अमेरिका में इजरायल के दूतावास का कहना है कि सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद से ही गाजा में फिलिस्तीनी आतंकी समूह ने इजरायल पर 7000 से अधिक रॉकेट दागे हैं. इन 7000 रॉकेट में से 400 से अधिक मिसफायर होकर गाजा में गिरे हैं.
इजरायल और हमास की जंग शुरू हुए गुरुवार को 13 दिन हो गए हैं. इस जंग में दोनों ओर से हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं. गाजा पट्टी में लाशों का अंबार लग चुका है. ऐसे में इजरायल ने हमास पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने ही लोगों को मारने में जुटा है.
अमेरिका में इजरायल के दूतावास का कहना है कि सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद से ही गाजा में फिलिस्तीनी आतंकी समूह ने इजरायल पर 7000 से अधिक रॉकेट दागे हैं. इन 7000 रॉकेट में से 400 से अधिक मिसफायर होकर गाजा में गिरे हैं.
इस मैप में यह साफ जाहिर हो जाता है. दागे गए हर रॉकेट के साथ हमास की इजरायलियों को मारने की मंशा थी. इससे उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों को ही खतरे में डाल दिया. यह एक तरह से दोहरा युद्ध अपराध है. ॉ
गाजा के अस्पताल पर हवाई हमले पर हुआ था विवाद
गाजा के एक अस्पताल पर बीते दिनों में हवाई हमला किया गया था, जिसमें 500 लोग मारे गए थे. हमास ने इजरायली सेना पर हवाई हमले का आरोप लगा है. दूसरी ओर, इजरायली सेना ने इस हमले के पीछे फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का हाथ होने का दावा किया है.
इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और फोटो साझा किए जा रहे हैं. इंडिया टुडे की OSINT टीम ने इन फोटो और वीडियो का एनालिसिस किया, ताकि कुछ अंदाजा लगाया जा सके. ज्यादातर विजुअल देखने से पता चलता है कि ये हमला एक घटना है. ये टारगेट करके नहीं किया गया है. विजुअल देखने में समझ आता है कि रॉकेट लॉन्चर फेल हो गया और अस्पताल पर आ गिरा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









